रामायण के अनसुने कहानी :स्वर्णपुरी लंका

रामायण के अनसुने कहानी के इस ब्लॉग में जाने रावण का सोने का लंका का इतिहास इसे किसने बनवाया ये रावण के पास कैसे पंहुचा रावण से पहले ये किसके किसके पास था तो पढ़े रामायण के अनसुने कहानी :स्वर्णपुरी लंका

रामायण के अनसुने कहानी :स्वर्णपुरी लंका

रामायण के अनसुने कहानी :स्वर्णपुरी लंका

एक बार पवनदेव कुछ अप्सराओं के साथ भ्रमण कर रहे थे। उनके मदमाते वेग के समक्ष प्रत्येक वस्तु तिनके की भाँति उड़ रही थी। सहसा उनके मार्ग में सुमेरु पर्वत आ गया। मदमस्त हो रहे पवनदेव ने सुमेरु पर्वत को मार्ग से हटने अथवा झुककर मार्ग देने का आदेश दिया। सुमेरु ने उनकी आज्ञा मानने से इनकार कर दिया। पवनदेव ने शक्ति के अहंकार में भरकर प्रचंड रूप धारण कर लिया; परंतु वे किसी भी तरह सुमेरु को उसके स्थान से डिगा न सके। अंत में पराजित होकर वे वहाँ से प्रस्थान कर गए। उन्होंने मन-ही-मन निश्चय कर लिया था कि उचित अवसर आने पर वे सुमेरु से अपने इस अपमान का प्रतिशोध अवश्य लेंगे। कुछ दिनों के बाद वसंतगिरि ने एक सभा का आयोजन कर सभी पर्वतों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर सभी की सहमति से सुमेरु को सभापति चुना गया। इस उपलक्ष्य में स्वर्ण-निर्मित एक विशाल मुकुट सुमेरु के सिर पर सुशोभित कर उसका सम्मान किया गया। एक कोने में छिपकर पवनदेव ने भी सुमेरु का यह सम्मान देखा। उन्हे उस दिन की याद हो आई, जब सुमेरु के कारण उन्हें अपमानित होना पड़ा था। आज उपयुक्त अवसर था अपमान के प्रतिशोध का।

देखते-ही-देखते पवनदेव ने प्रचंड आँधी का रूप धारण कर लिया। चारों ओर घना अंधकार छा गया। सभा का मंडप उखड़ गया। सभी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े।  पवनदेव नई मौके का फयदा उठा कर  सुमेरु का मुकुट चुरा लिया और उसे लेकर  दक्षिण दिशा की ओर. चल पड़े।

दक्षिण दिशा के अंतिम छोर पर विशाल समुद्र के मध्य एक छोटा सा टापू था। वहाँ पहुँचकर पवनदेव ने देवशिल्पी विश्वकर्मा का आह्वान किया और उस मुकुट के स्वर्ण से वहाँ एक विशाल नगरी बनाने का आदेश दिया। कुछ ही दिनों में विश्वकर्मा ने उस टापू पर स्वर्ण से निर्मित एक विशाल नगरी का निर्माण-कार्य पूरा कर दिया। इस स्वर्णनगरी का प्रत्येक महल देवराज इंद्र के महल से भी अधिक सुंदर और विशाल था। चूँकि यह नगरी पूरी तरह से स्वर्ण-निर्मित थी, इसलिए इसका नाम 'स्वर्णपुरी' रखा गया। बाद में यही नगरी 'लंका' के नाम से विख्यात हुई। 

एक दिन माली, सुमाली और माल्यवान्‌ नामक तीन दैत्य भ्रमण करते हुए दक्षिण दिशा की ओर आ निकले। उन्होंने जब स्वर्णपुरी को देखा तो उनका मन उसे पाने के लिए उद्यत हो उठा। तीनों दैत्यों ने कठोर तप द्वारा ब्रह्माजी को प्रसन्न कर उनसे लंकापुरी माँग ली। अब तीनों दैत्य अपने परिवार और सेवक-सेविकाओं के साथ लंका में रहने लगे। इस प्रकार लंका देवताओं द्वारा निर्मित होने के बाद भी राक्षसों का गढ़ बन गई। बाद में जब दैत्यों के अत्याचार बढ़ने लगे, तब संसार के कल्याण के लिए भगवान्‌ विष्णु ने सुमाली का बध कर दिया। सुमाली-वध से भयभीत होकर माली और माल्यवान्‌ सपरिवार पाताल में जा छिपे। उनके बाद लंका पुनः खाली हो गई। तब ब्रह्माजी ने महर्षि विश्रवा के पुत्र कुबेर को लंका नगरी सौंप दी। कुबेर ने लंका को अपनी राजधानी बनाया और यक्ष-सेवकों के साथ वहीं निवास करने लगा। लेकिन बाद में रावण ने उसे पराजित करके लंका को राक्षसों के आधिपत्य में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने